Uttar Pradesh

करहल हत्याकांड: ‘कमल को वोट देंगे’ कहने पर लड़की की हत्या, बिलखते परिजनों का दर्द

मैनपुरी,20 नवंबर 2024

मैनपुरी के करहल में दलित युवती की हत्या ने तनाव बढ़ा दिया है। परिजनों का आरोप है कि सपा नेता प्रशांत यादव ने युवती को बीजेपी को वोट देने की बात कहने पर धमकी दी थी। युवती का शव नग्न अवस्था में कंजरा नदी पुल के पास मिला। परिवार ने बताया कि दो दिन पहले उसे धमकाकर बाइक पर ले जाया गया था। बीजेपी ने सपा पर हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक लड़की की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को केवल वोट की बात पर सपा नेताओं ने धमकाया और उसकी हत्या कर दी। मां का कहना था कि उनकी बेटी ने सपा नेताओं से कहा था कि वह बीजेपी को वोट देगी, जिसके बाद उससे धमकी दी गई। पिता ने भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी को रेप के बाद गला दबाकर मारा गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बेटी को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाया गया और फिर उसकी लाश कंजरा नदी के पास मिली।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  UP : 7 आईपीएस अफसरों का तबादला, डीआईजी देव रंजन वर्मा को लखनऊ में नई जिम्मेदारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link