Uttar Pradesh

गोरखपुर : सीएम योगी कल बुजुर्गों को देंगे आयुष्मान वय वंदन कार्ड

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 8 दिसंबर 2024:

आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 9 दिसंबर को गोरखपुर में आयुष्मान वय वंदन कार्ड के वितरण का शुभारंभ करेंगे।

अब तक 8325 बुजुर्गों के बनाए गए कार्ड

ये भी पढ़ें:

गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष दूबे के मुताबिक जिले में अब तक 8325 बुजुर्गों के वय वंदन कार्ड बनाए जा चुके हैं। सोमवार को सीएम योगी वय वंदन कार्ड के वितरण का शुभारंभ करेंगे। कुछ लाभार्थियों को मुख्यमंत्री के हाथों कार्ड मिलेगा।

Advertisement

सीएमओ ने बताया कि अभी तक जिले में 432894 परिवारों के 1120347 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस योजना में मुफ्त इलाज की व्यवस्था करने के लिए जनपद में 91 राजकीय और 189 निजी अस्पतालों को संबद्ध किया गया है। अब तक आयुष्मान योजना से 209666 लाभार्थियों ने मुफ्त चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया है।

ये भी पढ़ें  प्रयागराज : सीएम योगी मंगलवार को नैनी में करेंगे बायो सीएनजी प्लांट का अनावरण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link