West Bengal

कोलकाता : सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं सौरव गांगुली की बेटी, बस ने कार को मारी टक्कर। 

कोलकाता, 4 जनवरी 2025

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली शुक्रवार को कोलकाता के बेहाला इलाके में अचानक एक बस से टकरा जाने के बाद बाल-बाल बच गईं। पुलिस के मुताबिक, जब हादसा हुआ तो सना कार में ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठी थीं। सूचना पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब कोलकाता से रायचक जा रही एक बस अचानक सना गांगुली की कार से टकरा गई. सूत्रों ने दावा किया कि सौभाग्य से, दुर्घटना के समय सना ड्राइवर के पास बैठी थी और सुरक्षित बच गई।

सूत्रों के मुताबिक, सना बाल-बाल बच गईं क्योंकि वह ड्राइवर की सीट के बगल में बैठी थीं। हालाँकि, बस की टक्कर से उनकी कार को मामूली क्षति पहुँची।

ये भी पढ़ें:

परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत मिलने पर कोलकाता पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी बस ड्राइवर को लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बंगाल में वक्फ संशोधन अधिनियम लागू नहीं होगा, CM ममता बनर्जी बोली सरकार करेगी रक्षा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link