CrimeWest Bengal

मोबाईल चोरी के शक में 14 वर्षीय लड़के के साथ बेरहमी, फैक्ट्री मालिक ने पहले पीटा फिर उल्टा लटकाकर दिए बिजली के झटके

कोलकाता, 5 जून 2025

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 14 वर्षीय लड़के को मोबाईल चोरी के संदेह में ना सिर्फ बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसे रस्सी से उल्टा लटकाकर बिजली के झटके भी दिए गए। वहीं इस पूरे मामले में लड़के के पिता ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा फैक्ट्री मालिक से अपनी मेहनत की कमाई मांग रहा था, जिससे ना देना पड़े इसलिए फैक्टी मालिक ने उसपे छूटा आरोप लगाया और उसके साथ बेरहमी की।

जानकारी अनुसार पीडित लड़के का नाम समसद अली है, वह अपने भाई के साथ महेशतला इलाके में स्थित एक जींस रंगाई फैक्ट्री में काम करता था। करीब डेढ़ महीने से काम कर रहे समसद ने ईद के मौके पर फैक्ट्री मालिक से अपनी बकाया मजदूरी मांगी थी। जिसपर नाराज होकर मालिक ने समसद पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया और उसे उल्टा लटका कर बेरहमी से पीटा।

वहीं जब यह घटना हुई तो किसी ने इसका वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पीडित के परिवार वालो को इस बारे में जानकारी मिली। वीडियो में अपने बेटे के साथ हुई इस बेरहमी को देख पीडित के पिता, मोहम्मद दिल ने इसके बाद इस्लामपुर पुलिस स्टेशन में जाकर आरोपी मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि फैक्टी मालिक ने झूठे मोबाइल चोरी के आरोप में उनके बेटे के साथ बेरहमी की क्योंकि उनके बेटे ने मालिक से केवल अपनी मेहनत की कमाई मांगी थी।

ये भी पढ़ें:

शिकायत दर्ज होने के बाद मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए फैक्ट्री का दौरा किया, लेकिन वह बंद पाई गई और मालिक शाहंशाह फरार हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

Advertisement

वहीं इस घटना के सामने आते ही स्थानीय समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया। घटना में लोगों का कहना है कि यह घटना बाल श्रम, शोषण और मानवाधिकारों के उल्लंघन है। समाजसेवी संगठनों ने सरकार से मांग की है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए और दोषियों को सजा दिलाई जाए।

 

 

ये भी पढ़ें  सोनम रघुवंशी किससे करती थी घंटों बातें, संजय वर्मा से पुलिस ने उठाया पर्दा, 234 कॉल के पीछे निकला यह शख्स

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link