ChhattisgarhCrime

छत्तीसगढ़ : बीजापुर में ग्रामीण की निर्मम हत्या, नक्सलियों की सूचना पुलिस को दी थी

बीजापुर, 27 जनवरी 2025

नक्सलियों ने बीती रात केशामुण्डी गांव में एक ग्रामीण की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा फेंका है। जिसमें ग्रामीण को गद्दार घोषित किया है। सूचना पर पहुंची भैरमगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण की पहचान केशामुंडी निवासी भदरू सोढ़ी, उम्र 41 वर्ष, पिता- हिडमा के रूप में हुई है. बीती रात नक्सलियों ने भदरू के घर घुस कर कुल्हारी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. मौके से बरामद पर्चे में लिखा है कि वे उसे पहले ही मार देते, लेकिन वह बच गया. गांव में नक्सलियों की जानकारी देने के आरोप में उन्होंने ग्रामीण की हत्या कर दी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  राजस्थान में हैवान बना बेटा, लात-घूंसों से बूढ़ी मां को पीटा – देखें दर्दनाक Video

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link