Uttar Pradesh
दिल्ली सराहनपुर हाइवे पर क्रेन से टकराई KTM, बाइक में लगी आग, बागपत में दो की जलकर मौत

बागपत,3 जनवरी 2025
बागपत जिले में गुरुवार रात एक भीषण हादसे में दो युवक अपनी बाइक की आग में जलकर मौत के शिकार हो गए। शाहनवाज और नौशाद बाइक से बागपत से निवाड़ा जा रहे थे, जब घने कोहरे के कारण उनकी बाइक दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर एक क्रेन से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से जल गए। फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, और एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां शाहनवाज को मृत घोषित कर दिया गया।
दूसरे बाइक सवार नौशाद को भी मेरठ अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोनों युवक केटीएम बाइक पर सवार थे, जो तेज रफ्तार में थी। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।






