Uttar Pradesh

बरेली में रोबोट करेंगे गलियों और नालियों की सफाई, कूड़ा उठाने की समस्या होगी खत्म

बरेली,3 जनवरी 2025

बरेली शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के तहत अब गलियों और नालियों की सफाई के लिए रोबोट का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी मिशन के दूसरे फेज के तहत 39 करोड़ रुपए की योजना बनाई गई है। इस योजना में बरेली के 80 वार्डों में से 33 बाहरी वार्डों को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। रोबोट जो कंप्यूटरीकृत प्रणाली पर आधारित होंगे, न केवल नालों की सफाई करेंगे बल्कि कूड़े को इकट्ठा करने और वाहन में लोड करने का काम भी करेंगे। ये रोबोट रिमोट से संचालित होंगे और पानी के अंदर भी काम कर सकेंगे।

इसके अलावा, बरेली में नाथ कॉरिडोर भी विकसित किया जा रहा है, जो सात प्राचीन शिव मंदिरों को जोड़ने का काम करेगा। बरेली को भव्य और सुंदर बनाने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत सफाई को प्राथमिकता दी जा रही है, और इसके लिए आधुनिक उपकरणों सहित रोबोट की खरीदारी की योजना बनाई गई है। स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि इस परियोजना के तहत छह स्मार्ट सिटी टू प्रोजेक्ट की योजना तैयार की गई है, जिसमें सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सपा दफ्तर के पास फिर लगा पोस्टर…. बंटेंगे तो गैस सिलेंडर 1200 रुपए में मिलेगा, एक होंगे तो '400' रुपए में मिलेगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link