Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी दौरे की तैयारियों को मुख्य सचिव व डीजीपी ने परखा, सुरक्षा व ट्रैफिक प्लान पर विशेष जोर

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 30 जुलाई 2025:

पीएम नरेंद्र मोदी के दो अगस्त को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर तैयारियों की बुधवार को उच्चस्तरीय समीक्षा की गई। यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रमों से जुड़े हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्य सचिव मनोज कुमार ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि तैयारियों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मौसम विभाग की ओर से जारी वर्षा की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान पर विशेष जोर दिया। वहीं, डीजीपी राजीव कृष्ण ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

वाराणसी के मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने और बेहतर स्ट्रीट लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर निगम और डीपीआरओ को शहर की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया। जनसभा स्थल पर पेयजल, शौचालय और मोबाइल वॉशरूम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के निर्धारित रूट्स पर पुख्ता बैरिकेडिंग की जा रही है। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। लोक निर्माण विभाग को सड़कों के मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है। इस समीक्षा बैठक में डीआईजी वैभव कृष्ण, डीएफओ स्वाति सिंह, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, अपर नगर आयुक्त सविता यादव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  बिहार में सत्ता का बड़ा बदलाव : नीतीश का इस्तीफा, भाजपा के पहले CM पर फैसला जल्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button