Gorakhpur

गोरखपुर में लाल बिहारी का दावा… 2027 में यूपी में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का स्वागत, वोटर लिस्ट से नाम कटने का लगाया आरोप, बोले तैयारी पूरी और पीडीए से मिल रहा मजबूत समर्थन

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 11 अप्रैल 2026:

विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। गोरखपुर पहुंचे लाल बिहारी यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है और पार्टी इस दिशा में तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का फोकस पीडीए यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक पर है और इसी आधार पर 2024 में अच्छा प्रदर्शन हुआ। उनका कहना है कि यही समीकरण 2027 में भी काम करेगा। वोटर लिस्ट में नाम कटने के मुद्दे पर उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सपा समर्थकों के नाम जानबूझकर हटाए जा रहे हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की जा रही है।

आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग को नौकरियों में पूरा हक नहीं मिल रहा है। नियुक्तियों में भी उनकी अनदेखी हो रही है। लाल बिहारी यादव ने साफ किया कि मौजूदा सरकार के किसी मंत्री को सपा में शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही संजय निषाद और ओपी राजभर पर भी हमला बोला और कहा कि वे अपने समाज के वोट के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वहां ममता बनर्जी की सरकार फिर बनेगी और भाजपा के बयानों का कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button