Gorakhpur

गोरखपुर में शहीदों के परिवारों को मिला ‘पूर्वांचल रत्न’… वीरों की गाथा से गूंजा क्लब परिसर

शहीद दिवस पर हुए सम्मान समारोह में 17 परिवारों को मिला सम्मान, आयोजन में गोरखपुर व बस्ती मंडल के शहीदों के परिवारों को मिला सम्मान

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 23 मार्च 2026:

गोरखपुर क्लब में सोमवार को ‘पूर्वांचल शहीद रत्न’ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के लिए जान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गोरखपुर और बस्ती मंडल के अलग-अलग जिलों से आए शहीद परिवार शामिल हुए।

समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय मौजूद रहे, जबकि पूर्व महापौर सत्या पांडेय विशिष्ट अतिथि रहीं। दोनों अतिथियों ने मंच से शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया और उनके त्याग को याद किया। कार्यक्रम के दौरान शहीद श्याम बिहारी शाही (गोला, गोरखपुर), शहीद सत्यनारायण यादव (देवरिया), शहीद गणेश शंकर यादव (मेहदावल, संत कबीर नगर), शहीद मनीष त्रिपाठी (महाराजगंज) समेत 17 शहीद परिवारों को ‘पूर्वांचल शहीद रत्न’ से नवाजा गया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-23 at 4.18.56 PM

मंच पर एक-एक कर शहीद परिवारों को बुलाया गया। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। मौजूद लोगों ने खड़े होकर तालियों के साथ शहीदों के सम्मान में अपनी भावनाएं सामने रखीं। वक्ताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा में जान देने वाले जवानों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। शहीद परिवारों का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है। सुमन सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  गोरखपुर में विकास को रफ्तार देने के सख्त निर्देश, मानसून से पहले प्रोजेक्ट पूरे करने पर जोर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button