Gorakhpur

गर्मी की छुट्टियों में सैर-सपाटा कराने को पूर्वोत्तर रेलवे तैयार… 87 समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

1757 फेरों में अलग-अलग रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, कंफर्म टिकट की दिक्कत कम करने की कोशिश गोरखपुर समेत कई स्टेशनों से बड़े शहरों और पहाड़ी इलाकों के लिए सीधी सुविधा

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 11 अप्रैल 2026:

गर्मी की छुट्टियों के साथ ट्रेनों में भीड़ तेज हो गई है और टिकट के लिए यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी दबाव को देखते हुए रेलवे ने इस बार बड़े स्तर पर समर स्पेशल ट्रेनों का प्लान तैयार किया है। पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से गोरखपुर समेत कई स्टेशनों से कुल 87 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

ये ट्रेनें अलग-अलग रूट पर 1757 फेरों में चलेंगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सीट मिल सके। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के मुताबिक, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। कोशिश है कि लोगों को कंफर्म टिकट मिल सके और सफर थोड़ा आसान हो।

ये भी पढ़ें:

ये ट्रेनें मुंबई, पुणे, नई दिल्ली जैसे बड़े शहरों के साथ लालकुआं, जम्मू तवी जैसे पहाड़ी इलाकों तक जाएंगी। रेलवे ने रूट और फेरों की योजना यात्रियों की मांग के हिसाब से तैयार की है। रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि वे ट्रेन से जुड़ी जानकारी RailOne ऐप पर देखते रहें और समय से टिकट बुक कर लें, ताकि सफर में परेशानी न हो।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  होली पर सफर मुश्किल! लखनऊ से दिल्ली-मुंबई रूट पर वेटिंग 150 के पार, 30 स्पेशल ट्रेनों से राहत की उम्मीद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link