Gorakhpur

CM युवा उद्यमी योजना से बदली अनिता की जिंदगी : 5 लाख के लोन से शुरू किया प्ले-स्कूल, युवाओं को दिया रोजगार

गोरखपुर की अनिता मद्धेशिया का छोटा सा प्रयास एक सफल उद्यम के रूप में हो रहा विकसित, ब्याज और गारंटी मुक्त लोन से स्कूल शुरू कर बनीं आत्मनिर्भर

लखनऊ / गोरखपुर 12 मार्च 2026:

यूपी सरकार की ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ योजना युवाओं के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी नए अवसरों के द्वार खोल रही है। यह योजना महिलाओं को घर की चारदीवारी से बाहर निकालकर उन्हें उद्योग और व्यापार की मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रही है। गोरखपुर की अनिता मद्धेशिया इसकी एक प्रेरक मिसाल बनकर सामने आई हैं।

अनिता ने अपने सपनों को साकार करने के लिए जिला उद्योग केंद्र (DIC) से संपर्क किया और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की जानकारी प्राप्त की। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें योजना के तहत 5 लाख रुपये का ब्याज और गारंटी मुक्त ऋण मिला। इस आर्थिक सहयोग ने उनके सपनों को पंख देने का काम किया।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 3.32.14 PM

ये भी पढ़ें:

इस सहायता से अनिता ने ‘A.S. Playway Classes’ नाम से एक प्ले-स्कूल की स्थापना की। आज उनका यह छोटा सा प्रयास एक सफल उद्यम के रूप में विकसित हो रहा है। खास बात यह है कि अपने इस उद्यम के माध्यम से वह स्वयं आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ चार अन्य युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं।

Advertisement

अनिता की सफलता की कहानी बताती है कि सही दिशा, मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग मिल जाए तो महिलाएं भी अपने सपनों को हकीकत में बदल सकती हैं। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

सरकार की इस पहल से प्रदेश की हजारों महिलाएं सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के माध्यम से अपनी पहचान बना रही हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रही हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत प्रदेश के शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज व गारंटी मुक्त ऋण प्रदान किया जाता है। इच्छुक युवा अपने जिले के जिला उद्योग केंद्र से संपर्क कर इस योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उद्यमी बनने का सपना साकार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें  मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने अधिवक्ताओं को किया सम्मानित, विपक्ष पर साधा निशाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link