Gorakhpur

महिला आरक्षण पर सियासी जंग तेज : गोरखपुर में BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

महिला मोर्चा का ऐलान- नारी सम्मान से खिलवाड़ नहीं सहेंगे, वोट की ताकत से जवाब देने की चेतावनी

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 22 अप्रैल 2026:

लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन बिल के गिरने के बाद देश और प्रदेश की राजनीति में जबरदस्त उबाल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में गोरखपुर के कचहरी चौराहा पर बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं व युवा सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला फूंका।

प्रदर्शनकारियों के हाथों में महिला विरोधी कांग्रेस, नारी सम्मान से खिलवाड़ नहीं सहेंगे जैसे नारे लिखी तख्तियां थीं। माहौल पूरी तरह से आक्रोश से भरा हुआ नजर आया। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिता गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद में बिल का पारित न होना देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-22 at 5.28.32 PM

17 अप्रैल को उन्होंने महिलाओं के लिए इतिहास का काला दिन करार देते हुए कहा कि जब महिलाओं को अधिकार देने का समय आया तब कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते इस महत्वपूर्ण बिल को रोक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।

अनिता गुप्ता ने कहा कि यह लड़ाई अब संसद तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि जनता के बीच जाएगी और महिलाएं इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस को इसका करारा जवाब मिलेगा।

भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष मनीष जैन ने भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा और टीएमसी ने मिलकर महिला आरक्षण बिल में रोड़ा अटकाया। उन्होंने कहा कि यह बिल केवल कानून नहीं बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण का मजबूत आधार है। इसे रोककर करोड़ों महिलाओं के सपनों को ठेस पहुंचाई गई है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  रूस और अमेरिका के रिश्तों में फिर से सुधार, राष्ट्रपति पुतिन ने की ट्रंप की तारीफ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button