National

पश्चिम बंगाल में योगी की हुंकार… 4 मई को लहराएगा भगवा, समर्थक बोले- बुलडोजर लाओ

जोरासांको, चकदहा व उदयनारायणपुर की जनसभाओं में किए ममता सरकार पर तीखे हमले, ‘बुआ-भतीजा’ पर साधा निशाना, कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और अस्मिता के मुद्दे पर घेरा

कोलकाता, 22 अप्रैल 2026:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार में पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जोरासांको, चकदहा और उदयनारायणपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने साफ शब्दों में दावा किया कि 4 मई को बंगाल में भगवा लहराएगा और राज्य में परिवर्तन तय है।

सीएम योगी ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए ‘बुआ-भतीजा’ की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह जोड़ी बंगाल की अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कोलकाता के मेयर के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कोई माई का लाल बंगाल की पहचान से खिलवाड़ नहीं कर सकता। बंगाल की पहचान काबा से नहीं, मां कालीबाड़ी से है।

जनसभा में मौजूद समर्थकों के हाथों में योगी जी बुलडोजर लाओ, हम तुम्हारे साथ हैं जैसे पोस्टर नजर आए जो माहौल की आक्रामकता को दर्शाते रहे। योगी ने पहले चरण के चुनाव को निर्णायक बताते हुए दावा किया कि भाजपा 80 फीसदी सीटों पर जीत दर्ज करेगी और राज्य में अंधकार का अंत होगा।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-22 at 5.08.55 PM

उन्होंने बंगाल की सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए रवींद्रनाथ टैगोर को याद किया और आरोप लगाया कि उनकी पैतृक धरोहर पर टीएमसी समर्थकों ने कब्जा कर लिया है। योगी ने इसे बंगाल और भारतीयता का अपमान बताते हुए कहा कि जिन स्थलों पर गुरुदेव और भारत माता की तस्वीर होनी चाहिए वहां राजनीतिक कब्जा किया जा रहा है।

आर्थिक मोर्चे पर भी उन्होंने ममता सरकार को घेरा। योगी ने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में बंगाल में 7000 से अधिक बड़े उद्योग बंद हो गए और 30 लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार हो गए। इसके विपरीत उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 17000 से अधिक उद्योग स्थापित हुए और लाखों युवाओं को रोजगार मिला।

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर योगी ने बंगाल की स्थिति को अराजक बताते हुए कहा कि यहां गोहत्या, गुंडा टैक्स और त्योहारों पर प्रतिबंध आम हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्गापूजा और शोभायात्राओं पर रोक लगाई जाती है जबकि उत्तर प्रदेश में नो कर्फ्यू, नो दंगा-सब चंगा का माहौल है।

WhatsApp Image 2026-04-22 at 5.09.15 PM

उन्होंने अपने ‘बुलडोजर मॉडल’ का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और उनकी संपत्तियों को जब्त कर गरीबों के लिए आवास बनाए गए। योगी ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने वोट की ताकत का सही इस्तेमाल करें और कठमुल्लापन बढ़ाने वालों को हर हाल में रोकें।

योगी ने ममता बनर्जी के खेला होबे नारे का जवाब देते हुए कहा कि ए बार खेला शेष, उन्नयन शुरू।उन्होंने नदिया और बंगाल को वैष्णव परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का केंद्र बताते हुए भाजपा के पक्ष में भारी मतदान की अपील की।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  ताजनगरी में रामलला के दर्शन : आगरा में स्थापित राम मंदिर का भव्य मॉडल बना आकर्षण केंद्र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button