Lucknow City

लखनऊ में गरजा LDA का बुलडोजर, दो अवैध कार वर्कशॉप जमींदोज

गोमतीनगर कॉलोनी में आवासीय भू-उपयोग में चल रहे अवैध गैराज ध्वस्त, प्रदेश की राजधानी में भूमाफियाओं और अवैध निर्माणकर्ताओं पर लगातार हो रही कार्रवाई

लखनऊ, 26 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का बुलडोजर अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इस क्रम में एलडीए की प्रवर्तन टीम ने गोमतीनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए आवासीय भू-उपयोग में अवैध रूप से संचालित दो कार वर्कशॉप को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान इलाके में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया।

WhatsApp Image 2026-05-26 at 8.22.51 AM (1)

एलडीए के प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि मुजीब व अन्य द्वारा गोमतीनगर के वास्तु खंड स्थित भूखंड संख्या-3/64 पर करीब 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध निर्माण कर गैराज और कार वर्कशॉप चलाई जा रही थी। वहीं विकल्प खंड के भूखंड संख्या-2/417 पर दिग्विजय कुमार के ओर से लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्र में अवैध रूप से कार वर्कशॉप संचालित की जा रही थी।

एलडीए के अनुसार दोनों ही निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति के आवासीय भू-उपयोग में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किए गए थे। मामले में विहित न्यायालय में वाद दायर किया गया था। इसके बाद ध्वस्तीकरण के आदेश जारी हुए। आदेशों के अनुपालन में एलडीए की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर दोनों अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया।

WhatsApp Image 2026-05-26 at 8.22.51 AM

गौरतलब है कि इससे पहले भी गोसाईंगंज, मोहनलालगंज, चिनहट, इंदिरानगर, सरोजनीनगर और काकोरी समेत कई इलाकों में एलडीए अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर चुका है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से भूमाफियाओं और अवैध निर्माणकर्ताओं में खलबली मची हुई है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button