Uttar Pradesh

गोरखपुर शहर में तेंदुए की दहशत..हमले में एक महिला जख्मी, वन विभाग ने शुरू की तलाश

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 29 जुलाई 2025:

यूपी के गोरखपुर जिला मुख्यालय पर बसा शहरी इलाका इस समय तेंदुए की दहशत में डूबा है। हुआ यूं कि भोर में मंदिर जा रही एक महिला पर अचानक किसी वन्य जीव ने हमला किया। फुटेज देखने के बाद तेंदुए की पुष्टि हुई तो सनसनी फैल गई। जख्मी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस और वन विभाग की टीमों ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है।

हमले की घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार के मोहनापुर में हुई। दरअसल शाहपुर क्षेत्र के आसपास जंगली इलाका भी है। यहां मोहनापुर यादव टोला में रहने वाली गीता देवी भोर में मंदिर पूजा अर्चना के लिए जा रहीं थीं। इसी दौरान वहां घूम रहे तेंदुए ने गीता देवी के मुंह पर झपट्टा मारा। तेज वार से वो जख्मी होकर गिर पड़ीं। पहले इसे किसी हिंसक कुत्ते का हमला समझा गया लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद हमला करते हुए तेंदुए को देखा गया।

ये भी पढ़ें:

ये खबर फैलते ही लोग दहशत में आ गए। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने वन विभाग के साथ मिलकर खोजबीन शुरू की है। पता चला कि पादरी बाजार के मोहनपुर इलाके में तेंदुआ कॉलोनी में टहलता हुआ दिखाई दिया था। फिलहाल देर रात तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल सका है। लगातार आसपास के जंगली इलाके में कांबिंग की जा रही है। वहीं क्षेत्र के खाली पड़े प्लाट व मकानों को भी खंगाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें  आजमगढ़ में हैवान बनी मां, 6 साल की बेटी की पीट-पीटकर की हत्या, 3 साल के बेटे का भी दबाया गला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link