Uttar Pradesh

लखनऊ : नजर आया चांद, कल मनाई जाएगी ईद

लखनऊ, 30 मार्च 2025:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार शाम ईद का चांद नजर आ गया। सोमवार (31 मार्च) को ईद मनाई जाएगी। ऐशबाग ईदगाह के इमाम और मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष खालिद रशीद फरंगी महली ने चांद दिखने की पुष्टि करते हुए ईद की घोषणा की। मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना यासूब अब्बास सहित अन्य उलेमाओं ने भी 31 मार्च को ईद मनाने का ऐलान किया।

आतिशबाजी की, गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

चांद के दीदार के साथ ही लखनऊ में जश्न का माहौल नजर आया। कई इलाकों में लोगों ने पटाखे फोड़कर और आतिशबाजी करके खुशी जाहिर की। एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बाजारों में रौनक बढ़ गई, दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।

ये भी पढ़ें:

सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील

Advertisement

लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह समेत सभी प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने ईद की नमाज के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर नमाज न पढ़ें और ईद की नमाज से पहले दान करें।

ये भी पढ़ें  भेड़ों के साथ प्रदर्शन : केंद्रीय मंत्री का आवास घेरने निकले धनकर समाज के लोग, पुलिस ने रोका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link