Uttar Pradesh

लखनऊ : किसानों ने फिर घेरा नगर निगम मुख्यालय, सड़क पर बैठकर प्रदर्शन, मांगे पूरी होने पर हटे

लखनऊ, 24 सितंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के नगर निगम मुख्यालय पर किसानों का विरोध-प्रदर्शन रुक नहीं रहा है। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं की अगुवाई में बुधवार दोपहर बाद बड़ी संख्या में किसान नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और मुख्य चैनल गेट बंदकर सामने सड़क पर बैठ गए।

इस तरह किसानों के धरना प्रदर्शन से ट्रैफिक जाम होने लगा। इसके चलते पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी किसान वहां से हटे नहीं। उन्हें मनाने की कोशिशें शाम तक चलीं। किसानों का आरोप है कि नगर निगम की टीम छोटे किसानों को निशाना बनाकर उनके मवेशी जब्त करती है।

धरने की अगुवाई कर रहे भाकियू के जिलाध्यक्ष आलोक वर्मा ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों निगम की कार्रवाई के दौरान कब्जे में लिए गए एक गोवंश की मौत भी हो गई। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों पर केस दर्ज करने और बड़े डेयरी संचालकों के साथ कथित साठगांठ को खत्म करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसानों की सभी मांगे मान लिए जाने पर धरना कर दिया गया। मालूम हो कि इसी मुद्दे को लेकर पिछले दिनों भी किसानों ने नगर निगम मुख्यालय घेरकर प्रदर्शन किया था।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  दुर्गापूजा और दशहरा के मद्देनजर अमेठी में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम, डीएम-एसपी ने किया क्षेत्र का निरीक्षण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button