Lucknow City

Lucknow Breaking: 45 बीघा की 8 अवैध प्लॉटिंग पर चला LDA का बुलडोजर, चिनहट-BKT में मचा हड़कंप

लखनऊ में बिना ले-आउट मंजूरी विकसित की जा रही थीं अवैध कॉलोनियां, 6 प्लॉटिंग चिनहट और 2 बीकेटी में ध्वस्त, LDA ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने के दिए संकेत

लखनऊ, 8 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध प्लॉटिंग और अनियोजित तरीके से कॉलोनियां विकसित करने वालों पर एलडीए ने एक बार फिर शिकंजा कसा है। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीमों ने चिनहट और बीकेटी क्षेत्र में बड़े अभियान के दौरान करीब 45 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही 8 अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। एलडीए की इस कार्रवाई से अवैध तरीके से प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है।

एलडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 और जोन-4 की टीमों ने यह अभियान चलाया। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि चिनहट के ग्राम मेहोरा में मोहन, राज, धर्मवीर, राजवीर, विजय कुमार, ओमप्रकाश व अन्य द्वारा करीब 35 बीघा क्षेत्रफल में 6 अवैध प्लॉटिंग विकसित की जा रही थीं। इनका ले-आउट एलडीए से स्वीकृत नहीं कराया गया था। इस मामले में विहित न्यायालय द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

lucknow-lda-bulldozer-action-45-bigha-illegal-plotting-chinhat-bkt (2)

ये भी पढ़ें:

वहीं, प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह के नेतृत्व में बीकेटी के इंदौराबाग और रामपुर देवरई गांव में अभियान चलाया गया। यहां प्रज्जवल सिंह चौहान, कृष्ण कुमार अग्रवाल व अन्य द्वारा करीब 10 बीघा में विकसित की जा रही दो अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।

Advertisement

एलडीए की कार्रवाई ने साफ किया है कि बिना स्वीकृत ले-आउट के प्लॉट बेचने वालों पर प्राधिकरण आगे भी सख्त कार्रवाई करेगा। राजधानी में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान जारी रहने से ऐसे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें  GST संवाद में व्यापारियों का सीधा सवाल... नए नियम राहत देंगे या बढ़ाएंगे मुश्किलें?

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link