Lucknow City

लखनऊ में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर : 14 कॉलोनियां ध्वस्त, 60 बीघा जमीन मुक्त

चिनहट, इंदिरानगर, काकोरी और दुबग्गा इलाके में एलडीए का बड़ा अभियान, बिना मंजूरी के विकसित हो रही कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई

लखनऊ, 31 मार्च 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध प्लाटिंग और अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इस क्रम में एलडीए ने चिनहट, इंदिरानगर, काकोरी और दुबग्गा क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए 14 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान करीब 60 बीघा जमीन को अवैध कब्जे और अनाधिकृत विकास से मुक्त कराया गया।

प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह के नेतृत्व में काकोरी के ग्राम शिवरी में अभियान चलाया गया। इस गांव में रोहित कुमार, कपिल, रज्जन, राजू, मोहम्मद रईस, विनीत, सर्वेश सहित अन्य द्वारा लगभग 30 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही 7 अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

WhatsApp Image 2026-03-31 at 8.24.50 AM

ये भी पढ़ें:

वहीं, प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय की टीम ने चिनहट के ग्राम गोईला और इंदिरानगर के ग्राम रसूलपुर सादात में कार्रवाई की। यहां शिवपाल यादव, संजू कुमार समेत अन्य लोगों द्वारा करीब 10 बीघा जमीन पर की जा रही 2 अवैध प्लाटिंग को नष्ट किया गया।

इसके अलावा प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार के नेतृत्व में दुबग्गा के ग्राम मौरा में अभियान चलाया गया। इस गांव में मोहम्मद शहजाद, राधेश्याम, संजय, अशोक, राम सिंह, रविन्द्र और धर्मेन्द्र द्वारा करीब 20 बीघा में विकसित की जा रही 5 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

WhatsApp Image 2026-03-31 at 8.25.38 AM

एलडीए अधिकारियों का कहना है कि बिना स्वीकृत ले-आउट के किसी भी तरह की प्लाटिंग या निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा जिससे शहर में सुनियोजित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

READ MORE

ये भी पढ़ें  जबरन रोकी थी जलशक्ति मंत्री की गाड़ी... भाजपा विधायक को नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button