Lucknow City

Lucknow News : बद्री प्रसाद सर्राफ के शोरूम में धधकी आग, 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, जेवरात सुरक्षित

आलमबाग में देर रात आभूषण शोरूम से उठने लगा धुआं, आग की सूचना पर मचा हड़कंप, दमकल विभाग आग लगने के कारणों और नुकसान का कर रहा आकलन

लखनऊ, 28 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके में मशहूर आभूषण कारोबारी बद्री प्रसाद सर्राफ के शोरूम में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शोरूम से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग बढ़ने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 10 दमकल गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि शोरूम की तिजोरी में रखे सभी जेवरात सुरक्षित बताए गए हैं।

lucknow-news-badri-prasad-sarraf-showroom-fire-news (2)

सूचना मिलते ही सक्रिय हुआ दमकल विभाग

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात कंट्रोल रूम को आलमबाग स्थित बद्री प्रसाद सर्राफ के शोरूम में आग लगने की सूचना मिली। शुरुआती कार्रवाई के तहत आलमबाग फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घटनास्थल पर आग की गंभीरता का पता चलने के बाद अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को बुलाया गया।
इसके बाद सरोजनीनगर फायर स्टेशन से दो और हजरतगंज तथा पीजीआई चौक से भी दमकल गाड़ियां रवाना की गईं। 10 दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
lucknow-news-badri-prasad-sarraf-showroom-fire-news (3)

ये भी पढ़ें:

तिजोरी में रखे जेवरात सुरक्षित, कारणों की जांच

दमकल कर्मियों के मुताबिक शोरूम में रखे सभी आभूषण एक सुरक्षित तिजोरी में रखे थे। आग लगने के बावजूद तिजोरी में मौजूद जेवरात सुरक्षित हैं। हालांकि आग से शोरूम को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग की ओर से घटना से जुड़े तथ्यों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  Sugar shortage का डर खत्म, जमाखोरों की खैर नहीं! CM योगी का सख्त फरमान

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link