Lucknow City

मोहर्रम पर अकीदत से निकला ताजियों का जुलूस, शहीद-ए-कर्बला को दी श्रद्धांजलि

मोहनलालगंज, नगराम समेत कई गांवों में निकले मोहर्रम जुलूस, हिंदू समाज ने भी बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी, सुरक्षा के लिए पुलिस और बिजली विभाग की टीमें पूरे समय मुस्तैद रहीं, जुलूस में नौहाख्वानी, मर्सिया, लंगर और पारंपरिक करतब आकर्षण का केंद्र बने

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 26 जून 2026:

लखनऊ के मोहनलालगंज, निगोहां, नगराम समेत आसपास के कई गांवों में शुक्रवार को मोहर्रम के मौके पर शहीद-ए-कर्बला की याद में गमगीन माहौल में ताजिया जुलूस निकाले गए। जुलूस में मुस्लिम समाज के साथ बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया। जगह-जगह गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। पूरे रूट पर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि बिजली विभाग की टीमें भी लगातार निगरानी करती रहीं।

मोहनलालगंज, मऊ, निगोहां, मीरानपुर, उतरावां डीहा, मदारीखेड़ा समेत क्षेत्र के कई गांवों से ताजिया जुलूस निकले। निगोहां में ताजियों को पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान नौहा और मर्सिया पढ़े गए, जबकि या हुसैन की सदाएं पूरे इलाके में गूंजती रहीं। ढोल और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की आवाज के बीच अकीदतमंदों ने शहीद-ए-कर्बला को याद किया।
lucknow-mohanlalganj-muharram-tazia-jaloos-peaceful-procession (2)

ये भी पढ़ें:

जुलूस में हजारों लोगों की मौजूदगी रही। कई जगह लंगर का इंतजाम किया गया, जहां सभी समुदायों के लोगों ने मिलकर सेवा की। नौहा और मर्सिया सुनकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं। अजादारों ने लकड़ी खेल समेत कई पारंपरिक करतब भी दिखाए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।

निगोहां के जुलूस में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित, समाजसेवी संजीव शुक्ला, ग्राम प्रधान अभय दीक्षित, समाजसेवी विकास सिंह समेत बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। उधर नगराम कस्बा, हरदोईया, समेसी समेत दर्जनभर स्थानों पर भी मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्वक निकाले गए। पुलिस टीम पूरे समय मौके पर मौजूद रही।

READ MORE

ये भी पढ़ें  बुंदेलखंड के जालौन में जल संरक्षण का असर... भूजल स्तर में सुधार, किसानों का पलायन रुका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button