Lucknow City

लखनऊ में हुक्का बार : पुलिस का छापा, 42 हिरासत में, दर्जनों हुक्के, चिलम और फ्लेवर पैकेट बरामद

कैसरबाग क्षेत्र के टेल्स कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था हुक्का कारोबार, पुलिस को देखते ही तीन संचालक पीछे के रास्ते से फरार, किचन से भी मिला हुक्का और चिलम का सामान

लखनऊ, 6 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रतिबंध के बावजूद चोरी-छिपे संचालित हो रहे हुक्का बार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कैसरबाग क्षेत्र में सिटी होटल की चौथी मंजिल पर संचालित टेल्स कैफे में पुलिस ने छापा मारकर हुक्का पीने और परोसने वाले 42 लोगों को हिरासत में लिया। मौके से 14 हुक्के, छह भरी चिलम, 20 खाली चिलम, 10 पाइप और 11 फ्लेवर पैकेट बरामद किए गए।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान कैफे संचालन से जुड़े तीन लोग पीछे के रास्ते से भागने में सफल रहे। कैसरबाग इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक पुलिस टीम को कैफे में अवैध रूप से हुक्का परोसे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने कैफे में छापा मारा। चौथी मंजिल पर पहुंचते ही पुलिस को कई लोग टेबलों के आसपास बैठकर हुक्का पीते मिले। हुक्के का धुआं कैफे के हॉल से लेकर सीढ़ियों तक फैला हुआ था।
lucknow-news-kaiserbagh-hookah-bar-raid-tales-cafe-police-action (2)

पुलिस टीम को देखते ही कैफे संचालन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। आरोप है कि उनमें से एक ने पुलिस को रोकने के लिए अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया तो 11 टेबलों पर 14 हुक्के रखे मिले। इसी दौरान कैफे संचालन से जुड़े सैय्यद जिया अली उर्फ दाऊद, बिलाल और सारिक पीछे के रास्ते से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:

इसके बाद पुलिस ने कैफे की घेराबंदी कर वहां मौजूद हुक्का पीने और परोसने वाले 42 लोगों को हिरासत में ले लिया। किचन की तलाशी में छह क्षतिग्रस्त हुक्के, छह भरी चिलम, 20 खाली चिलम और 10 पाइप बरामद हुए। इसके अलावा 45-45 ग्राम के 11 फ्लेवर पैकेट भी मिले। कैफे के काउंटर से तीन मोबाइल फोन और 2,420 रुपये नकद बरामद किए गए।

Advertisement

कर्मचारी ने खोला हुक्का कारोबार का राज

पूछताछ में पकड़े गए कर्मचारी शाहरूख अंसारी ने पुलिस को बताया कि कैफे में चोरी-छिपे हुक्का परोसा जाता था। उसके मुताबिक कैफे संचालक सैय्यद जिया अली उर्फ दाऊद, बिलाल और सारिक ने उसे काम पर रखा था। अधिक मुनाफे के लालच में वह हुक्का परोसने का काम करता था। पुलिस ने हुक्का बार संचालन से संबंधित लाइसेंस मांगा लेकिन कर्मचारी कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस अब फरार संचालकों की तलाश के साथ ही कैफे में अवैध हुक्का संचालन से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
lucknow-news-kaiserbagh-hookah-bar-raid-tales-cafe-police-action (3)

इनको पुलिस ने हिरासत में लिया

हिरासत में लिए गए आरोपियों में शाहरूख अंसारी, अल्तमश, कबीर अब्बास उर्फ अली, खिज रहमान, गजेन्द्र सिंह उर्फ अमन, उमैर हलीम खान, फरजान खान, दमनप्रीत सिंह, सिमरत सिंह, हर्षदीप सिंह, सनिकेत वर्मा, यश रस्तोगी, शुभम, अंश चित्रवंशी, मोहम्मद उमर, सैय्यद माजिद, मोहम्मद साहिद, कृष पहुजानी, मोहम्मद मकसूद, करमवीर सिंह, अमीन अहमद, अब्दुल कादिर उर्फ समीउल्लाह, अमन वर्मा, रितिक कश्यप, इम्तियाज, गौरव रावत, शशांक त्रिपाठी, आरिश खान, नफीश अली, मोहम्मद आदिल, जतिन वाल्मिकी, मोहम्मद अफजल, शैलेन्द्र कश्यप, ज्ञान, शहनवाज, बिलाल खान, मोहम्मद युसुफ, मोहम्मद हारून, मोहम्मद फरान, निजाम, शाह फहद आदि शामिल बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें  Lucknow News: 18 साल से फंसी LDA की प्रबंध नगर योजना को ‘ग्रीन सिग्नल’, 2 लाख लोगों के लिए खुलेगा नया शहर

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link