Uttar Pradesh

लखनऊ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रविवार को मनाएगा शहीदी दिवस

लखनऊ, 7 दिसंबर 2024:

यूपी की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) रविवार को शहीदी दिवस मनाएगा। यह आयोजन संघ के कार्यालय भारती भवन में किया जाएगा।

मालूम हो कि सिखों के नौवें गुरू तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस संघ पिछले कई वर्ष से मना रहा है। इस मौके पर राजेन्द्रनगर में रविवार शाम छह बजे पाठ होगा। कीर्तन दीवान के साथ प्रदर्शनी लगेगी। इस आयोजन में सिख, सिन्धी, पंजाबी के साथ सर्व-धर्म समाज के 31 विभिन्न मत, पंथ व सम्प्रदाय के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित होंगे। अयोध्या के कई सन्त और महंत भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें  कोर्ट में सुनवाई : धर्मांतरण गिरोह के 6 सदस्यों को भेजा जेल, एक अगस्त तक 4 की रिमांड बढ़ी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link