Lucknow City

दिनकर की ज्योति से रोशन होगा लखनऊ : रश्मिरथी पर्व में साहित्य, रंगमंच और संस्कृति का संगम

24 से 26 अप्रैल तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय भव्य आयोजन, सीएम योगी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

लखनऊ, 19 अप्रैल 2026:

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि के अवसर पर यूपी सरकार राजधानी लखनऊ में तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व का भव्य आयोजन करने जा रही है। 24 से 26 अप्रैल तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाला यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और रंगमंच का अनूठा संगम पेश करेगा।

इस पर्व का आयोजन दिनकर जी की कालजयी कृति रश्मिरथी के हीरक जयंती वर्ष (75 वर्ष) के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इसकी जानकारी प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लोकभवन में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ‘रश्मिरथी संवाद’ स्मारिका का लोकार्पण भी किया जाएगा।

आयोजन में सीएम योगी श मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा करेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह विशिष्ट अतिथि और भाजपा नेता नीरज सिंह सह-संयोजक की भूमिका निभाएंगे।

WhatsApp Image 2026-04-19 at 11.42.21 AM

कार्यक्रम की रूपरेखा

24 अप्रैल को शाम 6:15 बजे ‘रश्मिरथी से संवाद’ स्मारिका का लोकार्पण होगा। इसके बाद ‘प्रकाश और प्रेरणा का पुंज : रश्मिरथी’ विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद आयोजित किया जाएगा। शाम 7:05 बजे ‘रश्मिरथी’ का नाट्य मंचन दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा।

25 अप्रैल को ‘सांस्कृतिक भारत के निर्माण में स्वामी विवेकानंद का योगदान’ विषय पर परिसंवाद होगा। इसके मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे। इसके बाद ‘स्वामी विवेकानंद’ नाटक का मंचन किया जाएगा।

26 अप्रैल को ‘राष्ट्र निर्माण में बाल गंगाधर तिलक और अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान’ विषय पर परिसंवाद होगा। शाम 7:05 बजे ‘अटल स्वरांजलि’ नामक संगीतमय नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें वाजपेयी जी की कविताओं को जीवंत किया जाएगा। रात 8 बजे ‘लोकमान्य तिलक’ नाटक का मंचन होगा। इस दिन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि रहेंगे।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button