Maharashtra

महाराष्ट्र चुनाव: एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिली असली मान्यता, क्या उद्धव ठाकरे का अस्तित्व खतरे में?

मुंबई,23 नवंबर 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले रहे, जहां महायुति ने प्रचंड जीत हासिल की। बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन को बहुमत मिला, जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना सिर्फ 20 सीटों पर सिमट गई। दूसरी ओर, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 60 सीटों पर बढ़त बनाई, जिससे साफ हो गया कि महाराष्ट्र की जनता ने शिंदे की शिवसेना को असली मान लिया है। यह परिणाम शिवसेना के अंदर चल रही असली-नकली की लड़ाई का फैसला भी बन गया है।शिंदे की शिवसेना ने महायुति के साथ मिलकर 81 सीटों पर चुनाव लड़ा और 53 सीटों पर बढ़त बनाई।

वहीं, उद्धव ठाकरे की पार्टी महज 21 सीटों पर अटकी है। शिवसेना के अंदर ये विवाद 2019 से शुरू हुआ था, जब उद्धव ने एनडीए से अलग होकर कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन किया था। इसके बाद 2022 में शिंदे की विद्रोह के साथ ठाकरे सरकार गिर गई और शिंदे मुख्यमंत्री बने। अब, एकनाथ शिंदे की ऐतिहासिक जीत के बाद महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर विवाद भी उभर सकता है, क्योंकि बीजेपी की प्रमुखता के बाद फडणवीस को सीएम बनाने की चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2 ने पार किया ₹400 करोड़ का आंकड़ा, जाने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link