Lucknow City

महापौर ने देखा नगर निगम के नए भवन का हाल… निर्माण कार्य में देरी पर अफसरों व ठेकेदार को फटकार

गोमती नगर में तैयार हो रहा भवन, निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश, हर शनिवार प्रगति की समीक्षा करने को कहा

लखनऊ, 12 मार्च 2026:

गोमती नगर में बन रहे नगर निगम के नए भवन का महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की गई। निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी मिलने पर महापौर ने निर्माण एजेंसी सीएंडडीएस के अधिकारियों और ठेकेदार पर कड़ी नाराजगी जताई। स्पष्ट कहा कि परियोजना तय समय सीमा के भीतर पूरी होनी चाहिए।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 5.00.59 PM

महापौर ने कहा कि नगर निगम का यह नया भवन शहर की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करेगा। ऐसे में निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों सुनिश्चित करना जरूरी है। इसके बाद एसबीएम हॉल में निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और तय समय सीमा पर चर्चा हुई। महापौर ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाए और हर शनिवार को प्रगति की समीक्षा बैठक करें ताकि काम में तेजी लाई जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण में तय गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन किया जाए और किसी स्तर पर लापरवाही न हो। नए भवन के तैयार होने से नगर निगम की सेवाओं को व्यवस्थित करने और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं देने में मदद मिलेगी। इस दौरान चीफ इंजीनियर सिविल महेश वर्मा, चीफ इंजीनियर आरआर मनोज प्रभात, अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा तथा निर्माण एजेंसी सीएंडडीएस के जीएम सौरभ श्रीवास्तव, प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button