Lucknow City

रैपर बादशाह के एल्बम ‘टटीरी’ पर महिला आयोग खफा…उपाध्यक्ष ने सीएम से की ये बड़ी मांग

महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा एल्बम महिलाओं की गरिमा के खिलाफ, गायक बादशाह के कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग, सीएम को पत्र भेजकर जिलाधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध

लखनऊ, 12 मार्च 2026:

टटीरी एल्बम को लेकर उठे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने रैपर बादशाह के कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रदेश में बादशाह के किसी भी प्रस्तावित शो को अनुमति न देने के निर्देश जिलाधिकारियों को जारी करने का अनुरोध किया है।

पत्र में कहा गया है कि गायक बादशाह के एल्बम टटीरी में महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक और अशोभनीय दृश्य दिखाए गए हैं। आरोप है कि गीत में स्कूल यूनिफॉर्म पहने छात्राओं को अनुचित तरीके से प्रस्तुत किया गया है और विद्यालय जैसे स्थान के लिए भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

महिला आयोग का कहना है कि ऐसी सामग्री महिलाओं की गरिमा, शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है। इससे समाज में गलत संदेश जा सकता है और सांस्कृतिक मर्यादाओं को ठेस पहुंच सकती है। अपर्णा यादव ने पत्र में कहा है कि प्रदेश में ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने से सामाजिक माहौल पर असर पड़ सकता है। इसलिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि गायक बादशाह के किसी भी कार्यक्रम या शो को अनुमति न दी जाए।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : 530 करोड़ से फिर खड़ा होगा आपदा में क्षतिग्रस्त राज्य का ढांचा... सरकार ने उठाया ये कदम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link