DelhiPolitics

प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्स को जन्म दिया है,PM मोदी ने दिखाई झलक

नई दिल्ली, 14 सितंबर,2024

लोक कल्याण मार्ग प्रधानमंत्री आवास में एक नया मेहमान आया है। यह एक ऐसा मेहमान है जिसकी हिंदू धर्म में पूजा की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं इसकी जानकरी सोशल मीडिया एक्स पर दी है। पीएम मोदी द्वारा जारी इस पोस्ट में वह इस नए मेहमान के साथ दिख रहे हैं। यह नन्हा मेहमान कोई और नहीं बल्कि गाय का बछड़ा है।

इस नए मेहमान के आगमन से पीएम मोदी काफी खुश हैं। मोदी उसके मस्तक पर सफेद निशान को अंगूली से छूड़कर एहसास करते हैं।पीएम ने इस बछड़े का नाम दीपज्योति रखा है। क्योंकि इसके मस्तक पर ज्योति का चिन्ह हैं।

नवरात्रि से कुछ दिन पहले बछिया को जन्म
प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर गाय ने बछिया को जन्म नवरात्रि से कुछ दिन पहले दिया है। पीएम मोदी मां दुर्गा के बहुत बड़े भक्त हैं और पूरे नौ दिनों तक उपवास रखते हैं। वह नौ दिनों की अवधि के दौरान सख्त दिनचर्या का पालन करते हैं और केवल गर्म पानी का सेवन करते हैं।

ये भी पढ़ें:

पहले भी मोर को दाना खिलाते हुए साझा किया था वीडियो

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी अपने जानवरों के प्रति प्रेम और प्रकृति प्रेम के लिए जाने जाते हैं। कुछ वर्ष पहले भी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें प्रधानमंत्री एक मोर को दाना खिलाते हुए नजर आए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री पीएम आवास के लॉन में टहलते नजर आए, वहीं बराबर में ही मोर अठखेलियां करते नजर आया था।

ये भी पढ़ें  अगर प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो सदन में बोलें : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार पर बरसे राहुल गांधी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link