Uttar Pradesh

मेरठ में मकान हादसे में 8 की मौत

मेरठ, 15 सितंबर,2024

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार की शाम एक तीन मंजिला मकान गिरने से उसमें दब कर 8 व्यक्तियों की मौत हो गयी।
शहर के लोहिया नगर थाना क्षेत्र की ज़ाकिर कॉलोनी स्थित यह मकान कई दिनों की तेज बारिश के बाद अचानक गिर पड़ा। इसके मलबे में 15 लोग दबे थे जिसमें 8 लोगों की मृत्यु हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए।

इस मामले पर मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि परिजनों के अनुसार अब तक उन्होंने 15 लोग मालवे में दबे होना बताया था जिसमें से अब तक बच्चो सहित 11 लोगो को मलवे में से निकाला जा चुका है। इसमें 8 लोगो की मौत हो चुकी है और 2 लोगो की तलाश जारी है।

सभी लोग एक ही परिवार के हैं। मलबे में कुछ जानवर भी दबे बताए जाते हैं।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  सीतापुर : अंतिम संस्कार में जा रहे ग्रामीणों की नाव नदी में पलटी, तीन की मौत, बच्चा लापता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link