Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर अनुज कनौजिया मुठभेड़ में ढेर, डीएसपी घायल

लखनऊ, 30 मार्च 2025:

मुख्तार अंसारी गैंग के कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया को झारखंड के जमशेदपुर में पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात एक मुठभेड़ में मार गिराया। यह कार्रवाई यूपी एसटीएफ ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर की।

झारखंड के जमशेदपुर में हुई मुठभेड़

यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश के मुताबिक अनुज के जमशेदपुर में मौजूद होने की सूचना पर एक टीम ने झारखंड पुलिस के साथ वहां घेराबंदी की। इस दौरान हुई भारी गोलीबारी में अनुज कनौजिया मारा गया। इस ऑपरेशन में एसटीएफ के डीएसपी डीके शाही को भी गोली लगी है। उनका उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें:

2.5 लाख का इनामी था मोस्ट वांटेड अनुज

Advertisement

एसटीएफ के मुताबिक अनुज कनौजिया माफिया मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर था। काफी समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। दो दिन पहले ही पुलिस ने उस पर इनाम की राशि बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये की थी। पहले इनाम एक लाख रुपये था।

कई जिलों में दर्ज थे 23 मामले

अनुज कनौजिया मूल रूप से मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव का निवासी था। उसके खिलाफ मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ के विभिन्न थानों में कुल 23 मुकदमे दर्ज थे। मऊ जिले के कोतवाली थाने में छह, रानीपुर में पांच, दक्षिण टोला में दो, चिरैयाकोट कोतवाली में तीन और गाजीपुर के दुल्लहपुर थाने में तीन मुकदमे दर्ज थे। इसके अलावा अन्य जिलों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज थे।

ये भी पढ़ें  लिव-इन पार्टनर नहीं करना चाहता था शादी, लड़की ने की आत्महत्या, पुलिस ने पार्टनर को किया गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link