Maharashtra

नितिन गडकरी ने ‘बटेंगे तो कटेंगे’ पर दी प्रतिक्रिया, महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर खुलकर बोले

मुंबई,16 नवंबर 2024

महाराष्ट्र में बीजेपी के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ और ‘एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे’ नारों पर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपना पक्ष रखा। गडकरी ने कहा कि देश के नागरिकों को जाति, धर्म, भाषा और लिंग के आधार पर नहीं बांटा जाना चाहिए, बल्कि उन्हें एकजुट रहना चाहिए। उनका कहना था कि जब अलग-अलग पार्टियां गठबंधन करती हैं, तो उनके विचार एक होने चाहिए, ताकि वे राज्य और देश की प्रगति के लिए मिलकर काम कर सकें।

गडकरी ने महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर भी टिप्पणी करते हुए विश्वास जताया कि महायुति बहुमत हासिल करेगी और राज्य में सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का सकारात्मक असर दिखेगा। वहीं, गडकरी ने उद्धव ठाकरे के साथ अपने रिश्तों पर कहा कि उनके बीच अच्छे संबंध हैं, हालांकि राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह दुश्मनी का रूप नहीं लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र : मुंबई के घाटकोपर में तेज रफ्तार टेम्पो ने 6 लोगों को कुचला, हादसे में महिला की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link