CrimeUttar Pradesh
नोएडा : 17 वर्षीय लड़की से अपहरण, बलात्कार के मामले में युवक गिरफ्तार

नोएडा, 20 जनवरी 2025
17 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण और बलात्कार करने के आरोप में रविवार को एक युवक को गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस ने बताया कि लड़की का नौ जनवरी को कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया था और पुलिस ने उसे शुक्रवार को बचा लिया। थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि यहां के एक गांव से सुमित नाम का युवक नाबालिग को अगवा कर ले गया. बाद में पीड़िता के परिजनों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दो दिन पहले लड़की को बरामद किया और उसकी मेडिकल जांच की गई, जिसमें पुष्टि हुई कि उसके साथ बलात्कार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर लिया और उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।






