Lucknow CityPolitics

अखिलेश यादव से ओमप्रकाश राजभर का सवाल, कुर्मी समाज से इतनी चिढ़ क्यों?

सपा के PDA पर ओमप्रकाश राजभर का हमला, आजम खान को लेकर भी साधा निशाना, लखनऊ के जानकीपुरम में जमीन विवाद का जिक्र करते हुए सपा नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ, 19 अगस्त 2026:

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के सपा मुखिया अखिलेश यादव पर राजनीतिक हमले लगातार जारी हैं। बुधवार को अपने एक्स अकाउंट पर राजभर ने उनसे पूछा कि आपको कुर्मी समाज से इतनी चिढ़ क्यों है। उन्होंने सैफई सिंडिकेट की आदत व आजम खान का भी जिक्र किया।

PDA को लेकर अखिलेश पर निशाना

राजभर ने अपनी पोस्ट में आरोप लगाया कि जबसे सपा ने आजम खान को गृहमंत्री बनाने का ऐलान किया है, तबसे पार्टी से जुड़े लोगों का जोश बढ़ गया है। उन्होंने PDA की व्याख्या पीट देगा अशफाक के तौर पर करते हुए अखिलेश यादव व आजम खान पर निशाना साधा। राजभर ने आरोप लगाया कि सपा से जुड़े लोग प्रदेश में गैर-यादव पिछड़ों को परेशान कर रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने खास तौर पर कुर्मी समाज को निशाने पर लिए जाने का दावा किया।

ये भी पढ़ें:

जानकीपुरम के जमीन विवाद का जिक्र

राजभर ने लखनऊ के जानकीपुरम से जुड़े एक मामले का भी उल्लेख किया। उन्होंने सपा की लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद चांद सिद्दीकी का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान नब्बू, गुफरान व गुड्डू के साथ स्कॉर्पियो से भरत वर्मा की जमीन पर कब्जे की कोशिश की गई। पोस्ट में राजभर ने दावा किया कि इस दौरान बाउंड्री के पिलर तोड़े गए, गाली-गलौज की गई व हवाई फायरिंग भी हुई। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

राजभर ने याद दिलाया, सरकार किसकी है

राजभर ने अपनी पोस्ट में सपा नेताओं पर तंज कसते हुए लिखा कि उनके समर्थक शायद यह भूल गए कि यूपी में किसकी सरकार है। उन्होंने कार्रवाई के संकेत देते हुए कहा कि जल्द ही ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा।

आजम खान का भी किया जिक्र

राजभर ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वह अपने समर्थकों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को भड़काकर काम करवाने के बाद उनके फंसने पर उन्हें छोड़ दिया जाता है। इसी संदर्भ में उन्होंने आजम खान का भी जिक्र किया।

सैफई सिंडिकेट पर भी हमला

राजभर ने अपनी पोस्ट में सैफई सिंडिकेट का जिक्र करते हुए सपा पर पुराने राजनीतिक तौर-तरीकों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सियासत से कई परिवार प्रभावित हुए हैं। पोस्ट के आखिर में उन्होंने अखिलेश यादव के समर्थकों को भी निशाने पर लिया।

ये भी पढ़ें  राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासी संग्राम : अब मायावती की दो टूक... दोषी बचें नहीं, धर्म का राजनीतिकरण रुके

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button