Uttarakhand

सेवा संकल्प अभियान : पात्रों को मिला योजनाओं का लाभ, मंत्री बोले- अफसर व जनप्रतिनिधि मिलकर करें काम

मदन कौशिक ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ, कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानों की भूमिका अहम, अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, विभिन्न विभागों ने लगाए अपने स्टॉल

योगेंद्र मलिक

पौड़ी गढ़वाल, 26 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड में सेवा संकल्प अभियान के तहत लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कोट में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं व सेवाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

शिविर में पशुपालन, उद्यान, कृषि, शिक्षा, एनआरएलएम, खाद्य, उद्योग, स्वास्थ्य, मत्स्य, समाज कल्याण एवं सेवायोजन सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। कृषि विभाग की ओर से दो पात्रों को 4-4 लाख फार्म मशीनरी बैंक, एक को जियोलाइन टैंक और चार को नैपसेक स्प्रे दिए गए। मत्स्य विभाग के एक पात्र को चेक प्रदान किया। ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत छह पात्रों को चेक, दो को महालक्ष्मी किट और समाज कल्याण विभाग के पांच पात्रों को सहायक उपकरण दिए गए। गौरा देवी मातृशक्ति क्लस्टर की प्रमुख लक्ष्मी देवी ने अपने अनुभव साझा करते हुए सरकार की योजनाओं से मिल रहे सहयोग व लाभ के बारे में बताया। राजकीय इंटर कॉलेज कोट की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

ये भी पढ़ें:

pauri-garhwal-seva-sankalp-abhiyan-madan-kaushik-multipurpose-camp (2)

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं व सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर माइक्रो लेवल पर लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी के साथ योगदान देना होगा। विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि सुशासन की भावना को मजबूत करने के लिए सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं, बालिकाओं व किशोरों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के विकास के लिए संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  CM धामी की बड़ी पहल : GST दरों पर जागरूकता व स्वदेशी अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link