National

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की परिवर्तन सभा: 5,000 करोड़ की सौगात और 2026 चुनाव का सियासी शंखनाद

दुर्गापुर, 18 जुलाई 2025:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में दो बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरे में वह 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, साथ ही नेहरू स्टेडियम में “परिवर्तन संकल्प सभा” को संबोधित करेंगे। यह सभा आगामी 2026 विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी का सियासी शंखनाद मानी जा रही है।

दोपहर 3 बजे पीएम मोदी पहली सभा में 1,950 करोड़ रुपये की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना, 1,190 करोड़ की दुर्गापुर-कोलकाता गैस पाइपलाइन और 1,457 करोड़ की फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (FGD) परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से बांकुड़ा, पुरुलिया, दुर्गापुर और आसनसोल के उद्योगों, घरों और व्यापार को लाभ मिलेगा। साथ ही, 390 करोड़ की लागत से बनी पुरुलिया-कोटशिला रेल लाइन के लोकार्पण से रेलवे ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।

इसके 45 मिनट बाद नेहरू स्टेडियम में होने वाली दूसरी सभा में पीएम मोदी बंगाल में “परिवर्तन” का आह्वान करेंगे। यह रैली तृणमूल कांग्रेस की 21 जुलाई को होने वाली ‘शहीद दिवस’ रैली से ठीक पहले हो रही है, जिससे इसका राजनीतिक महत्व और बढ़ गया है।

बीजेपी इस सभा के जरिए जंगलमहल, बांकुड़ा, पुरुलिया, दुर्गापुर और आसनसोल के 50 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। कार्यक्रम में समिक भट्टाचार्य, शुभेंदु अधिकारी, मिथुन चक्रवर्ती और दिलीप घोष जैसे बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:

2019 में इन इलाकों में बीजेपी ने लोकसभा में बढ़त बनाई थी, लेकिन 2021 के विधानसभा चुनावों में टीएमसी ने वापसी की। पीएम मोदी का यह दौरा जहां विकास की सौगात लाया है, वहीं यह बीजेपी की चुनावी रणनीति की दिशा भी तय करता नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें  दीक्षांत समारोह : बेटियों की कामयाबी से स्टार्टअप तक, राज्यपाल ने रखा विकसित भारत का विजन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link