CrimeUttar Pradesh

अमेठी में बेकाबू हुआ पुलिस वाहन : टक्कर से महिला की मौत, सड़क किनारे पलटी गाड़ी

आदित्य मिश्र

अमेठी, 13 अगस्त 2025:

यूपी के अमेठी जनपद में मोहनगंज क्षेत्र के चेतरा बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे बैठी 34 वर्षीय अंजुम बानो पत्नी मोहम्मद इसराइल को तेज रफ्तार डायल 112 वाहन (यूपी 32 डीजी 6913) ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

ये भी पढ़ें:

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल अंजुम को तत्काल 200 बेड के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन को बाहर निकलवाया। इस हादसे में वाहन सवार पुलिसकर्मियों के बारे अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Advertisement

अंजुम बानो के निधन के बाद उनकी तीन नाबालिग बेटियों खुशनुमा (13), सहबीन (9) और शहरीन मां के साए से वंचित हो गईं। मोहनगंज इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि हादसे की जांच कर कार्रवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, बोले... RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों को मिले TET से छूट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link