Bihar

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘हमारी सरकार आई तो तुरंत शराबबंदी हटाएंगे

पटना,17 अक्टूबर 2024

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने ऐलान किया कि उनकी सरकार आई तो बिहार से शराबबंदी हटा दी जाएगी. बिहार में चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने यह ऐलान किया. प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पहली बार विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार उतारे हैं और अगला विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया है.

उन्होंने बिहार में नीतीश कुमार सरकार द्वारा शराबबंदी लागू किये जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि गांधी जी ने नहीं कहा कि कानून बनाकर शराब बंद कर दो. ये लोग गांधी को तो समझते नहीं हैं

प्रशांत किशोर ने कहा कि शराबबंदी का अगर कोई फायदा तब हो जब लागू हो, लेकिन बिहार में शराबबंदी कहां है? घर-घर शराब माफिया हैं. शराबबंदी हटनी चाहिए. उन्होंने कहा कि शराबबंदी सिर्फ सरकारी फाइल और नेताओं के भाषण में ही लागू है.

ये भी पढ़ें:

शराबबंदी हटाने का विरोध करने वालों पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि शराबबंदी हटाने का विरोध वो कर रहा है जो शराब के गलत धंधे से पैसा कमा रहा है. नीतीश कुमार से जुड़ा हर अधिकारी शराब के धंधे से जुड़ा है. तीनों दलों में शराब से जुड़े लोग हैं. वास्तव में ये लोग बिहार की जनता से अन्याय कर रहे हैं.

Advertisement

शराबबंदी से 20 हजार करोड़ों का नुकसान

उन्होंने कहा कि तथाकथित शराबबंदी से बिहार की जनता को हर साल 20 हजार करोड़ का नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. राज्य की गरीब जनता का पैसा शराबबंदी के नाम पर लूटा जा रहा है और यह पैसा अधिकारियों और शराब माफिया के यहां जा रहा है, जबकि गांव-गांव में शराब की बिक्री हो रही है.

उन्होंने सवाल किया कि यदि बिहार में शराबबंदी है तो फिर कैसे जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है. उन्होंने बिहार के जिलों में यात्रा की. उस दौरान लोगों ने बताया कि उनके इलाके में कैसे जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई. जहरीली शराब पीने से मौत की जानकारी लोग पुलिस को भी नहीं देते हैं, क्योंकि लोग डरते हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. बिहार में कहीं भी शराबबंदी लागू नहीं है. यहां हर जगह शराब बिक रही है.

ये भी पढ़ें  दिवाली की रात डबल मर्डर से दहली दिल्ली, शाहदरा में युवक और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link