National

ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक से मिले प्रधानमंत्री मोदी, दोनों देशों के संबंधों पर हुई चर्चा।

नई दिल्ली, 19 फरवरी 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की और उन्हें “भारत का महान मित्र” बताकर उनकी प्रशंसा की। पीएण मोदी ने एक्स पर कहा, “यू.के. के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनके परिवार से मिलकर बहुत खुशी हुई! हमने कई विषयों पर शानदार बातचीत की। ऋषि सुनक भारत के बहुत अच्छे मित्र हैं और भारत-यू.के. संबंधों को और भी मजबूत बनाने के लिए उत्सुक हैं।” ऋषि सुनक के साथ उनकी सास सुधा मूर्ति, जो एक लेखिका और राज्यसभा सांसद हैं, और परिवार के अन्य सदस्य भी थे।

ये भी पढ़ें  रूस की राजधानी पर हमला, हम देंगे लम्बी दूरी के हथियार : ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को कहा..

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link