Punjab

पंजाब : फरीदकोट में भीषण सड़क दुर्घटना, यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी, 5 की मौत, कई घायल।

चंडीगढ़, 19 फरवरी 2025

पंजाब के फरीदकोट जिले में मंगलवार को एक निजी बस के नाले में गिर जाने से एक महिला सहित पांच यात्रियों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब आठ बजे फरीदकोट-कोटकपूरा मार्ग पर उस समय हुई जब 36 यात्रियों को लेकर बस मुक्तसर से अमृतसर जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि बस एक ट्रक से टकराने के बाद 10 फुट ऊंचे पुल से नाले में गिर गई।

फरीदकोट की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा जैन ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया कि घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है।अधिकारियों ने बताया कि मारे गए लोगों में से चार मुक्तसर जिले के निवासी थे। उन्होंने बताया कि 26 यात्रियों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में से दो को अमृतसर के दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति का एक हाथ कट गया है।पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने अस्पताल का दौरा किया और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  उत्तराखंड UCC लागू करने की ओर: कमेटी ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button