NationalPolitics

Rahul Gandhi: नेता प्रतिपक्ष के दो साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां, साझा कीं चार बड़ी प्रतिज्ञाएं

Congress सांसद Rahul Gandhi ने लोकसभा में Leader of Opposition के रूप में दो वर्ष पूरे होने पर अपनी राजनीतिक यात्रा का लेखा-जोखा साझा किया, उन्होंने सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, वोट चोरी के मुद्दे और जनता की आवाज़ उठाने को अपनी प्राथमिकता बताया

न्यूज डेस्क, 26 जून 2026:

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) के रूप में दो वर्ष पूरे होने पर अपना कार्यकाल साझा करते हुए चार प्रतिज्ञाओं का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि इन दो वर्षों में उनका उद्देश्य हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुंचाना रहा है और आगे भी वह इसी संकल्प के साथ काम करते रहेंगे।

राहुल गांधी ने कांग्रेस के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा संदेश में कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में बीते दो वर्षों का हर दिन जनता की आवाज़ बुलंद करने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि चाहे नीट अभ्यर्थियों की लड़ाई हो, कथित वोट चोरी के मुद्दे को उठाना हो या संविधान की रक्षा का सवाल, वह हर मोर्चे पर जनता के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सड़क से लेकर संसद तक जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। सफर लंबा है, लेकिन संकल्प वही है कि देश के लोगों के लिए हर लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ते रहेंगे। राहुल गांधी ने अपने संदेश में जिन चार प्रतिज्ञाओं का उल्लेख किया, उनमें सामाजिक न्याय की लड़ाई, वोट चोरी का खुलासा, लोगों की बात सुनना व भारत के साथ मजबूती से खड़ा होना शामिल बताया है।

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान किए गए राजनीतिक कार्यक्रमों का ब्यौरा भी साझा किया। उनके अनुसार उन्होंने 24 राज्यों का दौरा किया, 162 जनसभाओं को संबोधित किया और 213 जनसंवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

इसके अलावा उन्होंने लोकसभा में 10 संसदीय भाषण दिए, 62 प्रेस वार्ताएं कीं, 70 आधिकारिक कार्यक्रमों और 187 पार्टी कार्यक्रमों में भाग लिया। कांग्रेस ने इसे जनता के मुद्दों को लगातार उठाने और विपक्ष की भूमिका को मजबूती से निभाने का प्रमाण बताया।

READ MORE

ये भी पढ़ें  देश में हो रही वोटों की चोरी...हम देंगे सबूत, राहुल गांधी ने फिर साधा चुनाव आयोग पर निशाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button