Uttar Pradesh
राहुल गांधी ने दी डोनाल्ड ट्रंप को बधाई, बोले…हमारे देश आपसी सहयोग को करेंगे गहरा

नई दिल्ली, 7 नवंबर 2024 :
देश के कई राज्यों के चुनाव में इंडिया गठबंधन को जीत दिलाने के लिए मशक्कत कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में जीत दर्ज करने वाले डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पत्र लिखा।
उन्होंने कहा…भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक मित्रता है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पर आधारित है। आपके नेतृत्व में, हमें विश्वास है कि हमारे देश आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करेंगे।






