HealthUttar Pradesh

एक पहल स्वास्थ्य की ओर : महिला स्वस्थ्य को लेकर सेल्फी प्वाइंट पर वॉकथॉन का आयोजन

मयंक चावला

आगरा,20 मार्च 2025:

सेल्फी प्वाइंट पर आज शहर के वरिष्ठ गायनेकोलॉजिस्ट ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं जैसे सफेद पानी, एनीमिया, यूटीआई, बांझपन और मीनोपॉज पर खुलकर चर्चा की। इस मौके पर वॉकथॉन का आयोजन कर महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।

एसएन मेडिकल कालेज के स्त्री-प्रसूति विभाग एवं एओजीएस के संयुक्त तत्वावधान में 21-23 मार्च तक आयोजित 36वें यूपीकॉन 2025 से पूर्व, शिल्पग्राम से वॉकथॉन का आयोजन किया गया। एडिशनल कमिश्नर संजीव त्यागी ने झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। गुब्बारों के जरिए संदेश दिया गया कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

आगामी कार्यशालाएं

Advertisement

21 मार्च को होटल डबल ट्री में प्रजनन, बांझपन, अल्ट्रासाउंड और क्रिटिकल केयर की कार्यशाला तथा रवि वुमैन हॉस्पीटल में एंडोस्कोपी कार्यशाला आयोजित की जाएंगी।
यह आयोजन विशेषज्ञों, प्रशासन और आम लोगों में समग्र स्वास्थ्य जागरूकता एवं सहयोग बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प में ममता चौधरी घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link