Uttar Pradesh

गोरखनाथ मंदिर पहुचीं साध्‍वी प्राची, बोलीं… जब-जब हम बंटे हैं, तब-तब हम कटे हैं

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 8 नवंबर 2024:

यूपी के सीएम योगी के शहर गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में छठ महापर्व पर पहुंचीं कट्टर हिन्‍दुत्‍व की पक्षधर विहिप की सदस्‍य साध्‍वी प्राची ने कहा कि जब-जब हम बंटे हैं, तब-तब हम कटे हैं। असम, मिजोरम, बंगाल-कश्‍मीर इसका ताजा उदाहरण हैं। इसमें बताने की जरूरत नहीं है। एक रहेंगे तो हिन्‍दुस्‍तानियों सेफ रहेंगे। मोदीजी और योगीजी का ये नारा बिल्‍कुल सच साबित हो रहा है।

Sadhvi Prachee gorakhpur

साध्‍वी प्राची ने छठ महापर्व की लोगों को शुभकामनाएं देने के साथ विरोधियों पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि सपा और बसपा ने भी उसी नारे को अपने तरीके से पेश किया। हम सबसे पहले सनातनी हैं। हम सनातनी उगते हुए सूर्य को अर्घ्‍य देते हैं। सनातनी अस्‍ताचलगामी सूर्य को भी प्रणाम करता है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि नेताओं की बड़ी कूटनीति है कि किसी भी तरह से सत्‍ता चाहिए, कुर्सी चाहिए। ये सत्‍ता हथियाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। जनता समझदार है। सब कुछ जानती है। भाजपा की सरकार 2027 में भी आएगी, क्‍योंकि प्रदेश की जनता जानती है कि भाजपा की सरकार ही देश-प्रदेश का विकास कर रही है और करेगी। इसके अलावा कोई रास्‍ता नहीं है।

साध्‍वी प्राची ने कहा कि वे यहां पर बाबा के दर्शन करने आईं हैं। योगी जी का जो संकल्‍प था, यूपी की जो स्थिति थी, जनता और बच्‍चा-बच्‍चा जानता है।

योगीजी के कार्य की सराहना सब जगह हो रही है, जहां भी भाजपा की सरकार है, विकास का परचम लहराया है। विकास का रथ पूरे देश में दौड़ रहा है। साध्‍वी प्राची ने कहा कि यूपी के उपचुनाव में भी भाजपा ही आएगी। सब जानते हैं और कोई विकल्‍प नहीं है।

ये भी पढ़ें  जल निगम कर्मचारी बताकर घर में घुसे नकाबपोश बदमाश...महिला को बंधक बनाकर गहने, कैश लूटा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link