Sitapur City

शाहिद ने सौरभ बनकर की दोस्ती, धर्मांतरण व निकाह का बनाया दबाव, युवती को दी बदनाम करने की धमकी

सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान से संपर्क करने का आरोप, पहचान सामने आने पर युवती ने जताया विरोध, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप, कोतवाली पुलिस ने दर्ज की हिंदू युवती की एफआईआर

सीतापुर, 23 अगस्त 2026:

यूपी के सीतापुर जिले में एक युवती ने सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान से दोस्ती करने के बाद धर्म बदलकर निकाह के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इंकार करने पर वीडियो व फोटो अश्लील रूप से एडिट कर वायरल करने की धमकी दी। लगातार उत्पीड़न से परेशान युवती ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने शाहिद उर्फ सौरभ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बट्सगंज का है।यहां रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर सौरभ नाम से बने अकाउंट पर उसकी फ्रेंडशिप हुई थी। दोस्ती होने के बाद बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा। कुछ दिन पूर्व युवती को पता चला कि सौरभ नाम का अकाउंट चलाने वाला सौरभ दरअसल शाहिद बेग है। ये बात पता चलने पर उसने एतराज किया तो शाहिद ने कहा वो असलियत बताता तो तुमसे दोस्ती न होती।

ये भी पढ़ें:

धर्म बदलने व निकाह करने पर दस लाख मिलने की बात कही

Advertisement

इसके बाद शाहिद ने उससे मुस्लिम बनकर निकाह करने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर फोटो-वीडियो अश्लील ढंग से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। युवती के मुताबिक, शाहिद ने यह भी कहा कि एक ब्राह्मण लड़की का धर्मांतरण कराने के बदले उसे मदरसे से 10 लाख रुपये मिलेंगे। धर्म बदलने से इनकार किया तो आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।

अकाउंट के सहारे आरोपी की तलाश

युवती ने शाहिद के उत्पीड़न से परेशान होकर परिवार को पूरी बात बताई। परिवार की मदद से युवती ने हिम्मत कर कोतवाली शहर में तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस सोशल मीडिया पर बने अकाउंट के सहारे आरोपी शाहिद की खोजबीन शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  देहरादून की नई पहचान बनेगी Science City, धामी ने दी Startup Hub के लिए जमीन की मंजूरी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link