Business

Stock Market: खुलते ही 412 अंक उछला Sensex, फिर अचानक पलटा बाजार, Nifty भी फिसला

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 73,884 के स्तर तक पहुंचा, कुछ ही मिनट में बढ़त गंवाई, निफ्टी भी 22,651 तक चढ़ने के बाद नीचे आया, रिलायंस, ट्रेंट, टाटा स्टील के शेयरों में दिखी तेजी, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, आईटीसी के शेयरों में गिरावट, बाजार के रुख ने निवेशकों को चौंकाया

बिजनेस डेस्क, 12 अक्टूबर 2026:

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को कारोबारी सप्ताह की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई, लेकिन शुरुआती उछाल जल्द ही गिरावट में बदल गया। BSE Sensex 400 अंक से ज्यादा चढ़ने के बाद लाल निशान में आ गया। NSE Nifty का भी यही हाल रहा। दोनों प्रमुख इंडेक्स में कुछ ही मिनटों के भीतर आए बदलाव से शुरुआती कारोबार में बाजार की चाल अस्थिर नजर आई।

Sensex 73,884 तक पहुंचकर फिसला

सोमवार को सेंसेक्स पिछले कारोबारी सत्र के 72,472 के बंद स्तर के मुकाबले 72,771 पर खुला। खरीदारी बढ़ने से यह शुरुआती कारोबार में 73,884 तक पहुंच गया। इसके बाद बिकवाली का दबाव बढ़ा, जिससे इंडेक्स फिसलकर 72,379 के स्तर तक आ गया।

Nifty ने भी गंवाई शुरुआती बढ़त

निफ्टी 22,520 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 22,593 पर खुला। शुरुआती तेजी के बीच यह 22,651 तक पहुंचा, लेकिन बाद में गिरकर 22,512 के स्तर पर आ गया। इस तरह Share Market में तेजी के साथ हुई शुरुआत ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी।

ये भी पढ़ें:

Reliance, Trent समेत इन शेयरों में तेजी

शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, टाटा स्टील, BEL, महिंद्रा एंड महिंद्रा सहित इटरनल के शेयरों में करीब 1 से 2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। मिडकैप शेयरों में सुजलॉन एनर्जी, टीआई इंडिया, केईआई इंडस्ट्रीज सहित एमसीएक्स के शेयर करीब 2 से 3 फीसदी चढ़े। स्मॉलकैप श्रेणी में साइन्जीन इंटरनेशनल सहित टीडी पावर के शेयरों में करीब 5 से 6 फीसदी का उछाल आया।

Advertisement

stock-market-sensex-jumps-412-points-nifty-reverses-gains (2)

Tech Mahindra, Airtel के शेयरों पर दबाव

तेजी के बीच टेक महिंद्रा के शेयर करीब 3.60 फीसदी टूटे। भारती एयरटेल में करीब 2 फीसदी, जबकि आईटीसी में करीब 1.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एसबीआई के शेयर भी लगभग 1 फीसदी नीचे रहे। मिडकैप श्रेणी में ग्लेनमार्क फार्मा, कोलगेट-पामोलिव, यस बैंक सहित नायका के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें  भारत में बढ़ी अमीरी-गरीबी की खाई! इस रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link