Sports

“कोच ने थामा बल्ला, खेली तूफानी पारी, सब रह गए हैरान!”

6 जनवरी 2025

ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स टीम ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया जब चोटिल खिलाड़ियों की कमी को देखते हुए सहायक कोच डैनियल क्रिश्चियन को टीम में शामिल किया। डैनियल ने अपनी कोचिंग की भूमिका से संन्यास लिया और खेल में वापसी की। ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ मैच में उन्होंने शानदार पारी खेली, जहां उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल थे। उनकी तूफानी पारी के चलते सिडनी थंडर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन बनाए।

डैनियल क्रिश्चियन ने 2023 में संन्यास लेने का ऐलान किया था और बिग बैश लीग को उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट माना जा रहा था। इस दौरान उन्होंने 400 से ज्यादा टी20 मैच खेले और ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेला था। डेविड वॉर्नर ने भी इस मैच में अच्छा योगदान दिया, 36 गेंदों पर 50 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में रखा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  Cricket : मुख्य कोच के लिए BCCI की पहली पसंद नहीं थे गौतम गंभीर - रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link