Uttarakhand

आपदा में जोखिम उठाकर बचाई जान… राज्यपाल ने इन ‘बहादुरों’ को दिया सम्मान

सितंबर 2025 की भीषण बारिश व बादल फटने की घटना में कई जानें बचाने वाले अफसर व कर्मचारी शामिल हुए, गवर्नर ने लीडरशिप व टीमों को सराहा

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 1 अप्रैल 2026

लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने देहरादून जिले के उन अफसरों और कर्मचारियों को सम्मानित किया, जिन्होंने सितंबर 2025 में सहस्त्रधारा-कार्लीगाड क्षेत्र में आई आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई थी।

राज्यपाल ने सभी लोगों की मेहनत, हिम्मत और जिम्मेदारी के साथ किए गए काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में इन लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद की और कई जिंदगियां बचाईं। बता दें कि 15-16 सितंबर 2025 की रात क्षेत्र में तेज बारिश और बादल फटने से हालात अचानक बिगड़ गए थे। तमसा नदी उफान पर आ गई थी, कई दुकानें और होटल बह गए थे और इलाके में भारी नुकसान हुआ था। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव शुरू किया।

ये भी पढ़ें:

राज्यपाल ने कहा कि तेजी से किए गए काम और टीमवर्क की वजह से कई लोगों को सुरक्षित निकाला जा सका। कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि ऐसे मौके पर काम करने वाले लोग बाकी कर्मचारियों के लिए मिसाल हैं और भविष्य में आपदा से निपटने की तैयारी को और मजबूत करना जरूरी है।

सम्मान पाने वालों में सीडीओ अभिनव शाह, एडीएम कृष्ण कुमार मिश्रा, एसडीएम हरगिरि, एडीएम कुमकुम जोशी, पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार असवाल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमए भट्ट, सूचना कार्यालय के इन्द्रेश कोठारी, यूपीसीएल के लाइनमैन अमन और लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप शाही शामिल रहे। डीएम सविन बंसल को राज्यपाल ने ‘फ्रंटलाइन लीडर’ बताते हुए कहा कि उन्होंने मुश्किल हालात में टीम को सही दिशा दी। कार्यक्रम में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  "देवरिया में चेक बाउंस के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा और सिपाही घायल"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button