Uttar Pradesh

दूल्हा घोड़ी चढ़ा ही था कि अचानक पहुंचे दबंग, जो किया देख बाराती भी रह गए दंग, वीडियो वायरल

मयंक चावला

आगरा,17 अप्रैल 2025:

यूपी के आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी रामी स्थित कृष्णा गार्डन में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मथुरा से आई एक बारात में दूल्हा घोड़ी चढ़ने की तैयारी कर रहा था। तभी कुछ दबंग युवक मौके पर पहुंचे और दूल्हे को जबरन घोड़ी से उतारकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गढ़ी रामी छलेसर स्थित कृष्णा गार्डन में लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस कई युवक घुस आए और जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने सिर्फ दूल्हे पर ही नहीं, बल्कि बारातियों और घरातियों पर भी हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक बेखौफ होकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने एत्मादपुर थाने में तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।

ये भी पढ़ें  वीडियो कॉल पर महिला टीचर से अश्लीलता, डर से स्कूल में छोड़ा पढ़ाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link