Uttar Pradesh

वृद्ध की हत्या में शक के घेरे में था बेटा… फांसी लगाकर जान दी, भतीजा पहले जा चुका है जेल

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 18 सितंबर 2025 :

यूपी के सुल्तानपुर जिले में चार दिन पूर्व वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस के शक के दायरे में आये उसके बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव गुरुवार को गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। इस मामले में मृतक की बहू ने हत्या का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद मृतक के भतीजे को जेल भेजा गया था और बेटे की तलाश चल रही थी।

बता दें कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ में रहने वाले मुन्नर लाल सरोज (70) गत 14 सितंबर रविवार की रात खाना खाकर बरामदे में सो गया था। रात करीब 12:30 बजे जब वो चीखने लगा तो घर वालों की नींद टूटी। परिजन उसे गम्भीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ लेकर जा रहे थे कि रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। वृद्ध का तख़्त व बिस्तर जला था वहीं पास में ही एक तेल का गैलेन व माचिस की तीलियां मिलीं थी। घटना के बाद उसके बेटे जमुना प्रसाद का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।

ये भी पढ़ें:

फिलहाल घटना के बाद मृतक की बहू की ओर से हत्या का केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मृतक के ही भतीजे विजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच में पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आया था। बेटा जमुना प्रसाद भी संदिग्ध गतिविधियों की वजह से पुलिस के शक के दायरे में आ गया था। पुलिस उसकी भूमिका की जांच करने के साथ उसकी भी खोजबीन कर रही थी। बताया गया कि हत्या में उसे भी सह आरोपी बनाया गया था। वो पुलिस के हाथ लगता इससे पहले ही जमुना प्रसाद ने खुदकुशी कर ली। उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर: पुराने आलू को नया बनाकर बेचने का घोटाला उजागर, 180 कुंटल आलू जब्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button